मजीठा रोड थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चब्बा निवासी सतनाम सिंह और राजप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राजप्रीत के खिलाफ वर्ष 2021 में थाना चाटीविंड में हत्या का मामला भी दर्ज है।