फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में ड्रग्स व अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2026 04:12 PM IST

जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से जुड़े ड्रग्स और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 915 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), पांच पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और स्थानीय स्तर पर ड्रग्स व अवैध हथियारों की सप्लाई का काम कर रहे थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह नेटवर्क सीमा पार से संचालित हो रहा था, जिसके जरिए पंजाब में नशा और हथियार पहुंचाए जा रहे थे। इस संबंध में थाना गेट हकीमा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आगे-पीछे के लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने ने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े सभी कड़ियों को चिन्हित कर आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें