फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने दिया ज्ञानी रघबीर सिंह को 72 घंटे का नोटिस

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम कमेटी की अहम बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रो. दविंदर पल सिंह की रिहाई याचिका दोबारा खारिज किए जाने की कड़ी निंदा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग सरकारें सिख बंदियों के मामले में दोहरे मापदंड अपना रही हैं। बैठक में गुरबाणी के दुरुपयोग और एआई से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए आधिकारिक गुरबाणी डेटा बैंक बनाने तथा एआई कंपनियों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। साथ ही हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह को एसजीपीसी पर लगाए गए आरोपों के संबंध में 72 घंटे के भीतर लिखित साक्ष्य पेश करने का नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर अगली कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें