फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में धूप-बारिश का खेल, मौसम सुहावना होने पर हरमंदिर साहिब में उमड़े श्रद्धालु

शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 06:09 PM IST

मंगलवार को अमृतसर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। दिनभर कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश का दौर चलता रहा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान श्री हरिमंदिर साहिब का वातावरण और भी मनमोहक हो गया। बारिश की फुहारों के बीच चल रहे गुरबाणी कीर्तन का श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और शांति के साथ आनंद लिया। बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु सरोवर के किनारे बैठकर आध्यात्मिक माहौल में कीर्तन सुनते नजर आए। मौसम सुहावना होने के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही भी सामान्य से अधिक रही। बारिश के बीच स्वर्ण मंदिर का नजारा देखने के लिए भी लोग उत्साहित दिखाई दिए। मौसम में आए बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं हरिमंदिर साहिब का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक आकर्षक बन गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें