फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध, आप विधायकों ने बांधी काली पट्टियां

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अमृतसर दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा से पहले आप नेताओं ने सिर पर काली पट्टियां बांधकर अपना रोष जताया और काफिले के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “केंद्र सरकार मुर्दाबाद” और “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए। आप नेताओं का आरोप था कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार पंजाब के साथ भेदभाव और धक्केशाही कर रही है। इस मौके पर आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर और जीवन ज्योत कौर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जब केंद्र सरकार ने पंजाब का आरडीएफ (ग्रामीण विकास फंड) रोक रखा है तो मुख्यमंत्री किस आधार पर पंजाब आकर सभा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरडीएफ फंड रोकने का उद्देश्य राज्य के गांवों के विकास कार्यों को प्रभावित करना है। आप नेताओं ने कहा कि यह नीति पंजाब विरोधी है और पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पंजाब के अधिकारों की रक्षा नहीं होती, तब तक केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें