फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बिजली, पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर लोगों ने विधायक डॉ. जसबीर सिंह के कार्यालय का किया घेराव

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 12:16 PM IST

बिजली, पानी और सीवरेज की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने शनिवार को अमृतसर के विधायक डॉ. जसबीर सिंह के कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके में लंबे समय से बिजली की अघोषित कटौती, पेयजल संकट और सीवरेज जाम की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान विधायक कार्यालय में भी बिजली नहीं थी। भीषण गर्मी के बीच कार्यालय में मौजूद महिलाएं हाथ से पंखा झलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करती नजर आईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उस समय विधायक डॉ. जसबीर सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली, पानी और सीवरेज की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें