निमिष सरीन के तीन हत्यारों को पुलिस ने बटाला से गिरफ्तार किया। निमिष की बुधवार रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की पहचान रजत निवासी मजीठा रोड, अदित्य कुमार निवासी डीएस एस्टेट और सुधांशु शर्मा निवासी मजीठा रोड के रूप में हुई है। सुधांशु शर्मा से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम उसे हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई। तीन पिस्तौल रिकवर करवाने के दौरान आरोपी ने मौका पाकर कांस्टेबल की पिस्तौल छीन ली और भागने की नीयत से पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी सुधांशु के टांग में लगी और वह जख्मी हो गया। आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।