फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सिख बटालियन का विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Nivedita Updated Thu, 18 Jun 2026 01:10 PM IST

21 सिख बटालियन के तरनतारन पहुंचने पर खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर तरनतारन और अमृतसर के पूर्व सैनिकों ने भी बटालियन के जवानों का भव्य स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं को सलाम किया। विधायक लालपुरा, जो स्वयं भी कभी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं, ने अपने पुराने साथियों से मुलाकात कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने सेना के जीवन से जुड़ी यादें साझा कीं और जवानों के हौसले तथा देश के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। गौरतलब है कि मनजिंदर सिंह लालपुरा राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज (नेशनल शूटर) भी रह चुके हैं। अपने पुराने साथियों से मिलकर उन्होंने इस पल को भावुक और गौरवपूर्ण बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें