फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव चड्ढा की वोट को लेकर धालीवाल का भाजपा पर हमला, बोले- पंजाब सरकार को बदनाम करने की कोशिश

आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा पर पंजाब और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। अमृतसर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने राघव चड्ढा की वोट को लेकर भाजपा के आरोपों पर भी सवाल उठाए। धालीवाल ने कहा कि राघव चड्ढा की वोट कटने को लेकर पंजाब सरकार पर जानबूझकर कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग से जानकारी लेने पर सामने आया कि चड्ढा ने 26 अगस्त को दिल्ली के अजिंदा नगर में वोट संबंधी फार्म भरा था और 2 सितंबर तक उनकी वोट बन चुकी थी। इसके अगले ही दिन यानी 3 सितंबर को पंजाब सरकार पर वोट कटवाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि राघव चड्ढा की वोट किस तारीख को सत्यापित की गई और इसकी पुष्टि किन अधिकारियों ने की। धालीवाल ने कहा कि पंजाब ने राघव चड्ढा को राज्यसभा सदस्य बनने का अवसर और सम्मान दिया है, ऐसे में पंजाब सरकार पर इस तरह के आरोप सवाल खड़े करते हैं। नशे के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए धालीवाल ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी यात्राएं निकाल ले, पंजाब और पंजाबियों का नुकसान करने वालों को प्रदेश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें