फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल होगी किसान मजदूर संघर्ष समिति

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Feb 2026 05:33 PM IST

किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब 27 फरवरी 2026 को प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेगी। यह जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दी। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पत्रकारों पर दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका होती है और पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें दबाने की कोशिश करना अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें तुरंत वापस लिया जाए। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 27 फरवरी को बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है। नेताओं का कहना है कि यह संघर्ष लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें