फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई, राज्य पक्ष ने दाखिल किया जवाब

Nivedita Updated Wed, 13 May 2026 09:21 AM IST

सांसद अमृतपाल से जुड़े एफआईआर नंबर 39 मामले में मंगलवार को सेशन कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से दाखिल डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। अदालत में राज्य पक्ष ने अपना जवाब भी दाखिल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट रितुराज सिंह संधू ने बताया कि अदालत में वह अर्जी पेश की गई है, जिसमें अमृतपाल सिंह को इस मामले से डिस्चार्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष की ओर से रिप्लाई फाइल किया गया। एडवोकेट संधू ने बताया कि अदालत ने अब इस मामले में विस्तृत बहस सुनने के लिए अगली तारीख तय कर दी है। उनके मुताबिक बुधवार को डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर दोनों पक्षों की ओर से विस्तार से दलीलें पेश की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंगलवार को अदालत में मुख्य रूप से राज्य पक्ष की ओर से जवाब दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई, इसलिए विस्तृत बहस नहीं हो सकी। अदालत ने सभी दस्तावेज रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें