फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर दौरे पर आए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Nivedita Updated Mon, 20 Apr 2026 08:18 AM IST

अमृतसर दौरे के दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच राज्यपाल ने गुरु घर में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद सौभाग्यशाली है, क्योंकि आज सिखों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर हरिमंदिर साहिब में हाजिरी लगाना वे अपना बड़ा सौभाग्य मानते हैं। राज्यपाल ने कहा कि जब भी वे हरिमंदिर साहिब आते हैं, देश और पंजाब की सुख-शांति के लिए अरदास करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु साहिब की कृपा से ही वे पिछले डेढ़ साल से पंजाब की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं और आगे भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे की कोई विशेष योजना नहीं थी, लेकिन अचानक अमृतसर आने का अवसर मिला और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने गुरु चरणों में नमन करते हुए पूरे देश, पंजाब और मानवता के कल्याण की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें