फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के कान से छीनी सोने की बाली, पीड़िता गंभीर रूप से घायल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 07:09 PM IST

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमृतसर के सीमावर्ती कस्बे अजनाला में दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने की बाली झपट ली। झपटमारी के दौरान महिला का कान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पोते को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर कान से सोने की बाली खींच ली और फरार हो गए। पीड़िता पल्लवी ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। बाली खींचने से उसके कान में गहरी चोट आई है। परिजनों हरबंस सिंह और हेमा रानी ने बताया कि अजनाला क्षेत्र में लूट और झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। घटना की सूचना मिलते ही अजनाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी हरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें