कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी सोमवार देर शाम अमृतसर पहुंचे। वह झारखंड से अपने निजी विमान के माध्यम से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधा पहले स्थानीय मंडा होटल गए और उसके बाद उन्होंने देर शाम श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।