अमृतसर के ईएमसी अस्पताल से गगनदीप सिंह रंधावा का शव मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पीजीआई के डॉक्टरों के बनाए गए बोर्ड की निगरानी में करवाई जाएगी, ताकि पारिवारिक और कानूनी रूप से सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह पारदर्शी रहें। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी, जिससे आगे की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया की पूरी रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहे। इस पूरी प्रक्रिया में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की सख्त निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम पूरी तरह पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की अस्पष्टता या गलती से बचा जा सके। इस कार्रवाई से घटना की जांच के लिए मजबूत सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस की निगरानी में गगनदीप सिंह रंधावा का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा जहां पर उसके परिवारिक मेंबर भी मौजूद थ