फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: भगोड़ा सरबजीत सिंह मॉर्निंग रेड में गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के कई मामलों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी आरपीएस सिद्धू और एसीपी हरमिंदर सिंह संधू के दिशा-निर्देशों पर की गई। पीओ स्टाफ के इंचार्ज हरीश कुमार के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुमटाला रोड क्षेत्र में सुबह तड़के छापेमारी कर आरोपी को काबू किया। सरबजीत सिंह को माननीय सीजीएम सिमरनजीत कौर की अदालत द्वारा 6 मार्च 2026 को भगोड़ा घोषित किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ थाना कैंटोनमेंट में चोरी के तीन मामले और चार कलंदरे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पहले अपने साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाकर घरों में चोरी करता था। गिरोह के अन्य तीन सदस्य अब मर चुके हैं और यह चौथा सदस्य लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी हो गया था और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। हालांकि वह अब दिहाड़ी मजदूरी करने का दावा कर रहा था, लेकिन कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार पेशियों से गैरहाजिर रहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना कैंटोनमेंट के हवाले कर दिया है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें