फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर फायरिंग

Nivedita Updated Fri, 14 Aug 2026 03:33 PM IST

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर शुक्रवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग के दौरान घर के बाहर खड़ी कार को भी गोली लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड हुई है। हालांकि, अभी तक फायरिंग करने वाले आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। गौरतलब है कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पूर्व में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। सुखबीर बादल पर 13 अगस्त को महाराष्ट्र के नांदेड स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने कृपाण से हमला किया था। ऐसे में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें