फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; 10 आधुनिक पिस्तौल बरामद

शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 11:56 AM IST

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 आधुनिक पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद की गई हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव महावा निवासी रवि सिंह (33) और शरणबीर सिंह उर्फ सन्नी (31), फिरोजपुर के गांव निहाला किलचा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू (21) तथा गांव फतेहवाला हिठाड़ निवासी पिप्पल सिंह (22) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में तीन .30 बोर (मेड इन चाइना), एक 9 एमएम ग्लॉक (मेड इन ऑस्ट्रिया), एक अन्य 9 एमएम पिस्तौल और पांच .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। डीजीपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे। वे सीमा पार से हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें पंजाब के आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पहले रवि सिंह और शरणबीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद दो और हथियार बरामद हुए। इसके बाद मनप्रीत और पिप्पल को भी गिरफ्तार कर उनसे पांच अन्य हथियार बरामद किए गए। जांच में पता चला कि शरणबीर और रवि पहले से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित थे। चारों आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के निवासी हैं। इस संबंध में छेहरटा और मकबूलपुरा थानों में आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें