मजीठा के खासा पत्ती इलाके में पुलिस प्रशासन और नगर काउंसिल की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी से जुड़े एक परिवार की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस, नगर काउंसिल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मीडिया से बातचीत करते हुए सुहेल मीर कासिम ने बताया कि यह कार्रवाई मजीठा के वार्ड नंबर-4 में की गई है। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल द्वारा पहले ही इस संपत्ति को अवैध निर्माण घोषित किया गया था। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं निर्माण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन ने खुद डिमोलिशन की कार्रवाई की।