फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हुईं नतमस्तक

Nivedita Updated Sun, 10 May 2026 09:45 AM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रिटी जिंटा रविवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु जी का शुक्राना अदा किया। प्रिटी जिंटा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। गुरु घर में माथा टेकने के बाद प्रिटी जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी निभाई। उन्होंने संगत को लंगर परोसा और सेवा भाव से गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रिटी जिंटा ने कहा, “बस बाबा जी का बुलावा आया था, इसलिए हम यहां पहुंचे हैं।” उन्होंने बताया कि 11 मई को टीम का अहम मुकाबला है और वह पंजाब की जीत के लिए वाहेगुरु जी से अरदास करने आई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी। प्रिटी जिंटा ने पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन्हें “सरपंच” कहकर बुलाते हैं, जो बहुत सम्मान और प्यार की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों और खासकर युवाओं से टीम को भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का यही प्यार और समर्थन टीम की सबसे बड़ी ताकत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें