फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर अदालत में बिक्रम मजीठिया की पेशी

Nivedita Updated Wed, 13 May 2026 10:29 AM IST

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया बुधवार को अमृतसर की अदालत में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह से जुड़े मानहानि मामले में पेश हुए। सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में मजीठिया ने दावा किया कि इस केस में तीन आरोपी थे अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेताप। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आशीष खेतान ने उनसे माफी मांग ली थी, जिसके बाद उन्होंने दोनों को माफ कर दिया। मजीठिया ने कहा कि वह “दरियादिल इंसान” हैं और जो अपनी गलती मान ले, उसे माफ करने में विश्वास रखते हैं। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह इस मामले को लंबे समय तक लटकाते रहे। उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पुराने इस केस में कई बार तारीखें पड़ीं, लेकिन संजय सिंह चार बार अदालत में पेश नहीं हुए। मजीठिया ने बताया कि आज आखिरकार क्रॉस एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। अकाली नेता ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक निजी मानहानि मामले में सरकारी वकीलों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सरकार की सीधी दखलअंदाजी को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे आम आदमी पार्टी के अन्य नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, कहीं संजय सिंह भी न भाग जाएं। इस दौरान मजीठिया ने Punjab Vigilance Bureau पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो पंजाब का “सबसे भ्रष्ट विभाग” बन चुका है। मजीठिया ने सीबीआई द्वारा विजिलेंस दफ्तर पर की गई रेड का हवाला देते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भ्रष्टाचार रोकने वाले विभाग पर ही भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते छापेमारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस विभाग का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने और सौदेबाजी के लिए किया जा रहा है। मजीठिया ने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब पुलिस और विजिलेंस ब्यूरो का इस्तेमाल राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक प्रणाली प्रभावित हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें