फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में मदर्स डे पर अकाली दल महिला विंग का कार्यक्रम

अमृतसर में मदर्स डे के मौके पर शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों से जुड़ी कई महिलाओं ने अकाली दल में शामिल होने का ऐलान किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, एसजीपीसी सदस्य और महिला विंग की पदाधिकारी मौजूद रहीं। इस अवसर पर हलका पूर्वी से अकाली दल के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि मदर्स डे पर आयोजित इस कार्यक्रम में अमृतसर शहर के सभी हलका इंचार्ज, पार्टी नेतृत्व और एसजीपीसी सदस्य शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि लोगों में शिरोमणि अकाली दल के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने का माहौल बन रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें