फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त के जत्थेदार ने गुरदासपुर एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर के आदियां गांव के 19 वर्षीय रणजीत सिंह के एनकाउंटर में मारे जाने के मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून का राज हर हाल में कायम रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की गैर-न्यायिक कार्रवाई (एक्स्ट्राज्यूडिशियल किलिंग) स्वीकार्य नहीं है। जत्थेदार ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पर आरोप हैं तो उसकी जांच और सुनवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए, न कि मुठभेड़ के जरिए सजा दी जाए। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की कि मामले की पारदर्शी जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें