भारतीय सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना का जहां एक तरफ विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान भी इस पर अपनी बुरी नजर डाल रहा है। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी आईएसआई का प्रयास है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में किसी तरह से दरार डाली जाए। भारत के प्रति, नेपाल का झुकाव कम हो। इस संबंध में जुलाई के अंतिम सप्ताह में काठमांडू स्थित पाकिस्तानी दूतावास में आईएसआई ऑपरेटिव ने एक बैठक रखी है