भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में हुए दूसरे वन-डे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर सीरीज और मैच दोनों अपने नाम कर लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबॉजी करने उतरी भारतीय टीम ने युवराज और धोनी के शतकों की बदौलत इंग्लैंड को 382 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 366 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से मॉर्गन ने 103 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं जो रूट, मोइन अली और हेल्स ने अर्धशतक लगाए।