इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में युवराज सिंह के शतक लगाने के बाद चंडीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रशंसको ने युवराज के घर जाकर उनके भाई जोरावर को बधाई दी और मिठाई खिलाई। युवराज सिंह ने 6 साल बाद वनडे में शतकीय पारी खेलते हुए 150 रनों के साथ करियर का बेस्ट स्कोर बनाया।