ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री यामी गौतम दृष्टिहीन के किरदार में नज़र आएंगे।ट्रेलर 2 मिनट 22 सेकेंड का है। दोनों ही इस फिल्म में नेत्रहीनों का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में ऋतिक और यामी पति-पत्नी बने हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है संजय गुप्ता ने और प्रोड्यूस किया है राकेश रोशन ने।