देश की प्राचीन भाषा संस्कृत को नई पहचान दिलाने के प्रयास में यूपी सरकार ने 16 साल बाद ‘संस्कृत बोर्ड’ का पुनर्गठन करने की घोषणा की। अब यूपी में हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू के साथ ही संस्कृत में भी पूरी पढ़ाई की जा सकेगी। वहीं यूपी सरकार की देखादेखी दिल्ली सरकार ने भी संस्कृत अकादमी के पुनर्गठन का ऐलान किया है।