फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ पश्चिमी यूपी के हर जिले में पहुंचा,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनेताओं की बहस

Sun, 05 Dec 2021 07:08 PM IST
अजीत यादव वीडियो डेस्क / अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्रह पश्चिमी यूपी और ब्रज के 22 जिलों में 129 विधानसभा सीटों पर चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने पहुंचा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख राजनीतिक दलों और नेताओं से चर्चा के दौरान कुछ मुद्दे निकल कर सामने आए जिसका आरोप विपक्ष ने सत्ताधारी भाजपा पर लगाया। विपक्षी पार्टियों को भाजपा ने जमकर जवाब भी दिया। सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, प्रगतिशील समाज पार्टी, रालोद, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कई जगह जेडीयू के नेता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। गाजियाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत जैसे सीटों पर अमर उजाला सत्ता का संग्राम कार्यक्रम के जरिए पहुंचा। इन जिलों में कुल 129 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 109 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है ।18 सीटों पर सपा और दो पर बसपा के विधायक हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें