जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल और हिमाचल प्रदेश के लाहौल –स्पीति में बर्फबारी हुई है। हिमाचल के केलांग में बर्फ गिरने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। पीर पंजाल में बर्फबारी के बाद सैलानियों के चेहर खिल उठे और वो इस मनमोहक दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।