बीजेपी के फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वादे से भाग नहीं सकती। स्वामी ने कहा कि 2014 के घोषणा पत्र में राम मंदिर का वादा किया गया था और इसको पूरा करना ही होगा। इस बीच केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने रामायण म्यूजियम बनाने के लिए अयोध्या का दौरा किया तो विनय कटियार ने पार्टी के बड़े नेताओं को लॉलीपॉप न देने की सलाह दी।