छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को जहां बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में संभाली, तो कांग्रेस की ओर से इस भूमिका में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी नजर आए। राहुल गांधी ने खैरागढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और सूबे के सीएम रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा।