पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) का 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम 97.94 फीसदी रहा है। बोर्ड के चेयरमैन प्रो. योगराज ने वर्चुअल तरीके से परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी बुधवार सुबह आठ बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख पाएंगे। उन्हें रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।