पीएम मोदी के कैबिनेट में कई अधिकारियों और प्रोफेशनल्स को जगह दी गई थी। मंत्रिमंडल में अब ब्यूरोक्रेट्स की भी अच्छी खासी संख्या है। योगी 2.0 में भी यही मॉडल देखने को मिल सकता है। जिस तरह पीएम मोदी के पूरे कैबिनेट पर नजर डालें तो यहां पर महिला शक्ति का भी पूरा सम्मान किया गया है उसी तरह योगी मंत्री मंडल में भी अधिकारियों के अलावा महिला चेहरों का भी ध्यान रखा जाएगा। ऐसे ही पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में वकील, डॉक्टर, इंजीनियर और तीन पूर्व ब्यूरोक्रेट्स शामिल हैं, इसी तरह योगी 2.0 में भी ऐसे कई चेहरों को शामिल किया जाएगा।