भुवनेश्वर के SUM अस्पताल अग्निकांड में अस्पताल के चेयरमैन मनोज नाइक के सरेंडर के बाद उन्हें तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने एक दिन पहले मनोज को पकड़ने के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। जिसके बाद उन्होंने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। 17 अक्टूबर को सम अस्पताल के ICU में भीषण आग लगने की वजह से 19 लोगों की मौत हो गई थी। मनोज नाइक पर नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल चलाने का आरोप है।