पांच राज्यों में मतगणना चल रही है। रुझानों में जहां छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, वहीं तेलंगाना में टीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ सबसे आगे चल रही हैं। मिजोरम में कांग्रेस प्रत्याशी और सूबे के सीएम ललथनहवला दोनों सीटों पर चुनाव हार गए हैं।