जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी डल झील पर्यटन का एक प्रमुख केन्द्र रही है। लेकिन आजकल इस झील में साफ-सफाई शुरू की गई है। कारण तस्वीरों में साफ झलक रहा है कि इस झील को वाकई में जरूरत है इस तरह के सफाई मिशन की। सो ये कवायद झील एवं जल विकास प्राधिकरण की तरफ से की जा रही है। ताकि राज्य में पर्यटकों की आवाजाही में इजाफा हो।