सपा सरकार में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री इरशाद खान ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इरशाद खान ने कहा कि मुसलमान हमेशा से समाजवादी पार्टी के साथ रहा है लेकिन उसे सत्ता और संगठन में भागीदारी नहीं मिल पाई। समाजवादी पार्टी चुनाव हारने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में मुसलमानों के हितों की रक्षा के लिए नए सिरे से लामबंदी की जाएगी।