जम्मू कश्मीर के रियासी में एक ओवरलोडेड बस के खाई में गिरने से 22 सवारियों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बस रियासी से बकल जा रही थी, अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वो खाई में जा गिरी। खाई से लोगों को निकालने के लिए इंडियन एयरफोर्स के जवान भी मौके पर पहुंचे और बचाव में जुट गए। घायलों को एयरलिफ्ट करके बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।