गाजियाबाद में नगर निगम के कार्य समिति चुनाव में वोटों के बदले नोटों की बरसात हुई। समाजवादी पार्टी से पार्षद जकीर सैफी ने रिश्वत के तौर पर मिले एक लाख रुपये सदन के सामने पेश किए। गाजियाबाद नगर निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब रिश्वत में मिले नोटों को इस तरह सदन में लहराया गया। सपा पार्षद के इस तरह से नोट लहराने के बाद मेयर आशु वर्मा ने जांच के आदेश दे दिए हैं।