हापुड़ के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। आग की वजह से मची भगदड़ में कई पैसेंजर्स घायल हो गए, हालांकि किसी के मरने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि गाड़ी संख्या 15529 जनशताब्दी एक्सप्रेस सहरसा से आनंद विहार के बीच चल रही थी लेकिन तभी हापुंड़ के पास ट्रेन में आग लग गई। जिसे दमकल विभाग की मदद से बुझा दिया गया।