सोनीपत के बाबा कालोनी से इंसानियत को झकझोड़ देनेवाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक आदमी महिला को बेरहमी से डंडे से पीटता जा रहा है। मामला आपसी झगड़े का बताया जा रहा है। वीडियो पीड़ित की बेटी ने रिकॉर्ड किया और सबूत के तौर पर पुलिस को भी दिखाया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई है।