कानपुर-मदर्स डे के एक दिन बाद कानपुर में ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने माँ जैसे पवित्र रिश्ते को शर्म से तार तार कर दिया lएक नाबालिग ने अपनी ही माँ पर पडोसी संग बीते 2 सालो से अपने ही घर पर जबरन शारीरिक सबन्ध बनवाने का आरोप लगाया है l छात्रा के मुताबिक घर की इज्जत और माँ बाप के रिश्तो में दरार न आये इसके लिए चुप रही पर जब माँ जबरन पडोसी संग शादी करवाने की बात करने लगी तो नाबालिग का सब्र का बांध टूट गया और रो कर पूरी दांस्ता पिता को बता डाली lपिता ने पुलिस से शिकायत कर अपनी पत्नी की शर्मनाक हरकतों और आरोपी पडोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है ,पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है l