अलीगढ़ के अतरौली इलाके में एसडीएम और एफडीए की निगरानी में खाद्य सुरक्षा की टीम ने विभिन्न दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने तेल, हल्दी, प्याज सिरका समेत कई खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए। इस बात से नाराज व्यापारियों ने जांच टीम पर हमला बोल दिया और नमूनों को छीनकर फेंक दिया। जांच टीम ने बदसलूकी करनेवाले व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।