फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने कर्नाटक के मंत्री पर इस्तीफे का बनाया दबाव?

Fri, 15 Apr 2022 05:42 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल की खुदकुशी को लेकर विवादों में आए कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने गुरुवार को इस्तीफा देने का एलान किया। ठेकेदार ने जान देने से पहले जारी एक वीडियो में मंत्री ईश्वरप्पा और उनके करीबी सहयोगियों पर ठेके पाने और बिलों के भुगतान के लिए मोटा कमीशन दिए जाने का दबाव डालने का आरोप लगाया था। समझा जाता है कि भाजपा हाईकमान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईश्वरप्पा को इस्तीफा देने का निर्देश दिया था।ईश्वरप्पा ने पत्रकारों से कहा, आरोप लगने के बाद मैंने तय किया है कि मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा। इस्तीफा शुक्रवार को सीएम बासवराज बोम्मई को सौंपूंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें