फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आयोजित रामलीला के मंचन के दौरान हुआ अहिल्या कल्याण

Sat, 24 Sep 2016 01:57 PM IST
वीडियो डेस्क/अमर उजाला, आगरा

आगरा। रामलीला मैदान पर सजी जनकपुरी और पुष्प वाटिका का मनोरम दृश्य अनोखी छटा बिखेर रहा था। इस बीच गौरी मंदिर और अहिल्या उद्धार के मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला मैदान में लीला के प्रारंभ में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम व लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ यज्ञ पूर्ण करके जनकपुरी जाते हैं। जनकपुरी के मार्ग में एक शिला मिलती है। शिला को देखकर भगवान राम विश्वामित्र की आज्ञा से उस शिला पर अपने चरण रज प्रदान करते हैं। चरण रज से गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या जी का उद्धार हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें