महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पुल हादसे के विरोध में रैली निकाली। राज ठाकरे ने हजारों मनसे कार्यकर्तओं के साथ मैट्रो सिनेमा से चर्च गेट तक पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि 15 दिन में रेलवे परिसर हॉकरों से मुक्त नहीं हुआ तो सोलहवें दिन मनसे कार्यकर्ता उन्हें हटा देंगे।