फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

VIDEO: मुंबई-सतारा हाईवे पर पलटा ट्रक, 17 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

Tue, 10 Apr 2018 11:53 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मुंबई

पुणे-सतारा हाईवे पर मंगलवार सुबह मजदूरों से भरा ट्रक बैरियर से टकराकर पलट गया। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, 20 लोग जख्मी हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक है। ये सभी कर्नाटक से ट्रक में सवार होकर ,पुणे जा रहे थे।बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 6 बजे सतारा के खंबाटकी बोगदे के पास हुआ।  पुलिस के मुताबिक, ट्रक में कंस्ट्रक्शन का सामान था और ओवर लोड होने के कारण वह अनियंत्रित हो गया। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों में कई की हालत नाजुक है। डॉक्टरों के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें