पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र के एकदिवसीय दौरे पर थे. लेकिन उनकी सुरक्षा करने वाली एसपीजी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे को सीएम उद्धव ठाकरे की कार से उतरने को कहा. सूत्रों के मुताबिक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने दावा किया कि आदित्य ठाकरे का नाम उन वीआईपी की लिस्ट में नहीं था, जिन्हें पीएम मोदी का स्वागत करना था.