मुंबई पुलिस के एसीपी स्तर के एक अधिकारी ने भी बुधवार को एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों और अन्य मुद्दों की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। वानखेड़े के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग थानों में चार शिकायतें दर्ज की गई हैं। मुंबई पुलिस ने शिकायतों की जांच के लिए चार अधिकारियों को नियुक्त किया है।